सोनबरसा/सिसवा :- उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज 2 अप्रैल 2025 को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण, छात्र सम्मेलन, मातृ सम्मेलन, कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान पहाड़ा प्रतियोगिता में कक्षा एक तथा दो में 20 तक एवं कक्षा तीन से आठ तक 40 तक का पहाड़ा याद करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान स्पेलिंग की भी प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर माननीय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू बाबू के द्वारा विद्यालय को गोद लेकर संपूर्ण कायाकल्प कराकर विद्यालय को स्मार्ट बनाने का संकल्प लिया गया।
और स्कूल की शिक्षा को जैसे बेहतर बनाया जाए इसपर बच्चों और अभिवावकों को संबोधित किए ताकि लोग शिक्षा के प्रति लोग जागरूक हो सके ताकि बच्चे अच्छे से पढ़ लिख सके और अपना भविष्य बना सके
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू सिंह, विशिष्ट अथिति सुश्री रिद्धि पाण्डेय, श्री बंशीधर सिंह, डॉ० मानवेंद्र कुमार, डॉ० के० सी० गांधी, डॉ० पी० के० सत्यार्थी और डॉ० दुर्गेश कुमार शुक्ल स्कूल के प्रधानाचार्य दीनानाथ शुक्ल, डी एन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री जय प्रकाश पाण्डेय, ग्राम प्रधान संतरा देवी पत्नी मनोहर लाल साहनी, विद्यालय संयोजक अंबुज मणि पाण्डेय, दुर्गेश यादव, तारकेश्वर सिंह यादव, हृदय नारायण, सत्येंद्र कुमार, राधाकृष्ण कुशवाहा, गुड्डू ओझा एवं समस्त विद्यालय परिवार व मित्रगण एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति छट्ठू सैनी आदि उपस्थित रहे।
सिसवा से पवन पाण्डेय की रिपोर्ट