नगर पंचायत परतावल परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नवनिर्मित मन्दिर में शतचंडी महा यज्ञ के छठे दिन माँ दुर्गा जी की मूर्ति का वैदिक मन्त्रोंउचच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, महिला जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव के उपस्थित में किया गया।

मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
माँ दुर्गा की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के पहले वैदिक मंत्र का उच्चारण कर माँ का आवाहन किया गया फिर माँ की मूर्ति का आँख खोला गया अद्भुत कला से निर्मित माँ की मूर्ति अति मनोहर लग रही हैं।
विद्वानों के अनुसार हम जिस मूर्ति की उपासना करते हैं, वह एक अनगढ़ चट्टान का टुकड़ा अथवा पाषाण मात्र है । लेकिन उसकी दिव्यता अद्भुत है। मूर्ति का मूल्य उसके पत्थर की कीमत से अथवा उसकी सुंदरता से नहीं आंका जाता । यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस स्थान विशेष की परिधि में पहुँचते ही साधक को दिव्यता का अनुभव होने लगता है तथा ईश्वर के साथ उसका संपर्क तत्काल जुड़ने लगता है।

प्राण प्रतिष्ठा एक असाधारण और अद्भुत कार्य है । कोई-कोई ही हजारों वर्षों में जन्म लेता है , जो मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कर सकने में समर्थ होता है। हजारों साल पहले बारह ज्योतिर्लिंग किसी महापुरुष ने प्राणप्रतिष्ठित कर दिए और वह अभी तक चले आ रहे हैं।
इस दौरान महिला सभा जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव के साथ डॉo अरविन्द यादव, शत्रुध्न कनोजिया, गोरख यादव, जनार्दन यादव बबलू सिंह, रामाशीष विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह आदि भक्त गण मौजूद रहें।