आग लगने से तीन रिहायशी झोपडिया जल कर राख लाखो का नुकसान

कुशीनगर

हिन्द सन्देश टाइम्स कुशीनगर
शिव शम्भू सिंह

खड्डा कुशीनगर अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख बताते चले की हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के विवेकानन्द नगर

वार्ड में देर शाम बुध्दवार को अज्ञात कारणों से लगी आग मे एक परिवार की तीन रिहायशी झोपड़ीयां जल कर खाक हो गयी। जिसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों व हनुमानगंज पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। छितौनी के विवेकानन्द नगर वार्ड निवासी दिनेश हजाम के घर से देर शाम करीब 7 बजे के आस पास आग की लपटे निकलने लगीं दिनेश की पत्नी आशा देवी घर से निकल कर आग बुझाने के लिये मदद मागने लगी आग की लपटे व धुंआ देख आस-पास के ग्रामीण भी सोर सुनते आग की लपटे देख आ पहंचे लोगों ने आग पर काबू पाने के लिये आस-पास के घरों से बल्टी, मोटर का पानी आदि से प्रयास करने लगे। करीब एक घण्टा प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल था घटना की भनक लगते ही घटनास्थल पर सभासद सुनील कुमार यादव विजय कुमार उर्फ मुन्ना भैया ने इस घटना की निंदा की है इस आग जनी में राकेश निषाद मुलायम साहनी अजय साहनी के साथ नगर के कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार के लिए मदद के लिए हाथ बढ़ाया इस सम्बन्ध में एसएचओ हनुमानगंज मनीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि आगजनी की घटना से कोई झुलसा नही है। जरुरी का समान समेत खाद्यान जल गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *