कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से नवजात शिशु गायब
हिन्द सन्देश टाइम्स
कुशीनगर । कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू (विशेष नवजात देखभाल इकाई) से एक दिन का नवजात शिशु गायब हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रदीप कुमार की पत्नी रीना ने गत शाम को बच्चे को जन्म दिया। एक नर्स ने शिशु के सांस लेने में दिक्कत होने
पुलिस ने तहरीर पर शुरू की जांच
की बात कहकर उसे एसएनसीयू में भर्ती कराया।
सुबह, जब प्रदीप अपने बच्चे को देखने गए, तो रजिस्टर में नाम होने के बावजूद बच्चा वार्ड से गायब था। परिवार ने एक स्टाफ नर्स पर नए जन्मे बच्चे को जान-तूझकर गायब करने का आरोप लगाया और अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद नर्सों और गार्डों से पूछताछ की।