खड्डा भैसहां नारायणी नदी घाट पर चैत पूर्णिमा स्नान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कुशीनगर

खड्डा भैसहां नारायणी नदी घाट पर चैत पूर्णिमा स्नान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हिन्द सन्देश टाइम्स कुशीनगर
शिव शम्भू सिंह

खड्डा कुशीनगर/ खड्डा क्षेत्र के भैसहां नारायणी नदी घाट पर चैत पूर्णिमा के दिन शनिवार की सुबह दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी घाट पर हजारों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाई शुक्रवार से ही चैत पूर्णिमा स्नान के लिए रेल मार्ग निजी वाहन से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली बस व अन्य साधनों से नारायणी तट पर स्नान के लिए आने लगे थे इस चैत पूर्णिमा स्नान मेले में गोरखपुर पिपराइच कप्तानगंज जनपद महाराजगंज जनपद देवरिया तमकुही राज बिहार प्रांत के बगहा नरकटियागंज यहां तक की पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालुओं का भी आगमन होता है।

शालिग्रामी तरणतारमी नाम से जानी जाने वाली पवित्र नारायणी नदी नदी में श्रद्धालु स्नान कर अपने आप को धन्य समझते हैं और गैदान के साथ मन्नत के अनुसार पखावज का नाच करते हैं यह मेला दो दिन तक चलता है खड्डा से महज लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित भैंसहां नारायणी नदी घाट पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की आने की संख्या बताई जा रही है।

इसी क्रम में इस मेले में गई नगर पंचायत खड्डा की एक महिला श्रीमती शांति देवी पत्नी प्रेमलाल मद्धेशिया वार्ड नंबर 2 गांधीनगर मंदिर में देवी का दर्शन करने गई थी की भीड का फायदा उठाते हुए हाथ साफ करने वाले उचक्कों ने महिला के मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया मेला में शांति व्यवस्था के लिए खड्डा पुलिस प्रशासन चुस्त दुरुस्त दिखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *