भाजपा के 46-वें स्थापना दिवस पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत रुड़की जिले के भगवानपुर मण्डल के

उत्तराखंड रुड़की


बूथ संख्या-54 में चलाया स्वच्छता अभियान


भगवानपुर।बूथ संख्या-56 में बाल विकास परियोजना कार्यालय का भ्रमण करने के साथ ही बूथ संख्या-66 में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नितिन गोयल के निवास पर जलपान के पश्चात बूथ संख्या-58 पर भाजपा नेताओं जगदीश कुमार,सुरेंद्र वर्मा एवं अजय गोयल के निवास पर जाकर सम्मानित किया।अपनी पार्टी के झंडा लेकर बूथ की गलियों में केंद्रीय व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।ग्राम खानपुर में चौपाल लगाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की रीति-नीति पर चर्चा की गई।संगठन की ओर से भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के  प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से ग्रामवासियों एवं भगवानपुर के आमजन को जानकारी दी और अन्य दलों से भारतीय जनता पार्टी अलग क्यों है,उसके बारे में भी बताया कि भाजपा की सरकार ने सबको साथ लेकर सभी का विकास किया है,जिसका परिणाम आज यह है कि विश्व में भारत की ओर सभी देश नजरे टिकाएं बैठे हैं।महिलाओं के प्रति सम्मान एवं उन्हें सरकार एवं संगठन में सही भागीदारी दी जा रही है,जिससे हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विराट गोयल,पूर्व मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल,भाजपा नेता विभोर अग्रवाल,आदित्य शर्मा,अरविंद भारद्वाज आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *