हनुमान जयंती एवं स्पर्श एकेडमी के स्थापना दिवस पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन

Blog

हनुमान जयंती एवं स्पर्श एकेडमी के स्थापना दिवस पर अखण्ड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न

स्पर्श एकेडमी में आयोजित श्रीरामचरित मानस पाठ का समापन 12 अप्रैल को हनुमान जयंती एवं संस्थान के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पूर्ण विधि-विधान एवं हवन-आहुति के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन 11 अप्रैल से आरंभ हुआ था, जिसमें श्रद्धालुजन दो दिन तक अखण्ड रामायण पाठ में सम्मिलित हुए।

समापन अवसर पर आयोजित भव्य प्रसाद वितरण में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपस्थितजनों ने न केवल प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर पनियरा विधान सभा के विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के निदेशक, चिकित्सकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व छात्र, अभिभावकगण, शुभचिंतक पत्रकार एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्पर्श एकेडमी के प्रबन्धक डॉ राज कुमार सिंह ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नवपीढ़ी तक पहुँचाना रहा, जिसे उपस्थित सभी जनों ने सराहा।स्पर्श एकेडमी परिवार ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुजनों के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *