संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

कुशीनगर

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गईहिन्द सन्देश टाइम्स खड्डा कुशीनगर शिव शम्भू सिंहखड्डा कुशीनगर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती अंबेडकर मार्केट नेहरू नगर खड्डा में धूमधाम से मनाई गई व अंबेडकर मार्केट में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित की गई जिसके मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक विवेकानंद पांडे रहे विधायक विवेकानंद पांडे ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनको याद करते हुए बताया कि 14 अप्रैल को हमारे देश में आज के दिन बेहद खास होता है इस दिन संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।इस वर्ष बाबा साहब अंबेडकर की 134 वीं जयंति मनाई जा रही है इस दिन देश भर के सरकारी दफ्तर स्कूलों से लेकर कॉलेजो तक बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने और उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान के लिए याद किया जाता है डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था।बाबा साहब अंबेडकर ने वर्ष 1907 में दसवीं की परीक्षा पास की बाद में उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के एल्फिसस्टन कॉलेज में वर्ष 1915 में इकोनॉमिक्स सोशियोलॉजी हिस्ट्री फिलासफी एथ्रोपोलांजी के साथ एमए किया 1916 में ग्रेज इन में वकालत कोर्स में दाखिला लिया इसके बाद लंदन स्कूल आँफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से 1927 में इकोनामिक्ह से पीएचडी की डिग्री हासिल की विधायक विवेकानंद पांडे ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर मार्केट नेहरू नगर खड्डा में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को बताया।इस अवसर पर वर्तमान विधायक विवेकानंद पांडे ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश्वरी वर्मा पत्नी संगीता वर्मा पूर्व विधायक दीपलाल भारती अतुल दुबे आलोक तिवारी चंद्रप्रकाश तिवारी रोशन लाल भारती अब्दुल कादिर प्रिंस मद्धेशिया दिवाकर यादव ईल्तिजा हुसैन रंजन कुमार अफजल दीवान सोनू जितेंद्र राजभर हजारों की संख्या में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर व प्रतिमा स्थापित कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *