सिसवा से खड्डा मुख्य मार्ग पर बीती रात को  दर्दनाक हादसा बाईक सवार युवक की मौत

उत्तर प्रदेश महराजगंज

संवाददाता दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट

सिसवा बाजार:- कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात सिसवा से खड्डा मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना क्षेत्र की गुरली के पास सोमवार की रात लगभग 7:00 बजे एक बाइक सवार 21 वर्ष उमेश पुत्र रामनाथ राजभर निवासी गुरली सेठ टोला जो अपने ससुराल सिन्हा रामकोला से अपने घर वापस आ रहा था कि घर से कुछ ही दूर पहले सामने चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया  टक्कर इतनी तेज थी की युक्त की घटना स्थान पर ही दर्दनाक मौत हो गई युवक को सिसवा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया  वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सिसवा पुलिस भी पहुंच गई वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाई में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *