सेमरहना गांव में महिला पर चाकू से हमला, गांव में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर – तीन टीमें गठित

महराजगंज। थाना बरगदवा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा सेमरहना में मंगलवार की रात एक बड़ी घटना । गांव की बुजुर्ग महिला जुगुलावती पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार महिला रात को घर के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान किसी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। हमलावर ने महिला का गला और कलाई काट दी। जब काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने पहुंचे। वहां महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में महिला को मिश्रौलिया अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि मामले का खुलासा करने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *