संवाददाता दुर्गेश प्रजापति
महराजगंज:- कोठीभार थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में मारपीट की शिकायत लेकर मंगलवार को एक पीड़िता SP कार्यालय पहुंची है और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है दिए गए शिकायती पत्र में कोठीभार थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद सिसवा के वार्ड नंबर 12 सेनानी नगर निवासनी पीड़िता संजू देवी ने बताया है कि बच्चों के विवाद को लेकर हमारे ही वार्ड के कुछ लोगों ने मुझे और मेरे देवर के साथ घर में घुसकर लाठी डंडों से मारा पीटा है जिसमें मेरे देवर का सिर फट गया शोर गुल सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए जिसकी शिकायत कोठीभार थाने में की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई