क्या अब भी आर सी सी के ऊपर जो इंटरलॉकिंग हुआ है उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी या फिर उसी तरह फर्जी संतोष जनक रिपोर्ट तैयार कर दिया जाएगा।
रामपुर बलडीहा में हुए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता
महराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बलडीहा में शिकायतकर्ता मदन मुरारी चौबे के द्वारा शिकायत की गई थी की रामपुर बलडीहा में हुए विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता पाया गया है जिसके कारण इंटर लॉकिंग नाली इत्यादि कार्यों की गुणवत्ता जांच किया जाए जिसमें खंड विकास अधिकारी अमर नाथ पांडे घुघली ने त्रीसदस्यीय टीम की गठन किया गया।
जिसमें ए डी ओ एजी केदार नाथ द्विवेदी , ए पी ओ अजित पाण्डेय , जे ई एम आई औरंगजेब घुघली को नियुक्त किया गया जिसमें जांच टीम गांव पर पहुंची व शिकायतकर्ता मदन मुरारी चौबे को ए डी ओ एजी केदार नाथ द्विवेदी के द्वारा दूरभाष के माध्यम से जांच स्थल पर बुलाया गया।
आरसीसी रोड के ऊपर इंटरलॉकिंग
शिकायतकर्ता ने कहा कि इंटरलॉकिंग ईंट को उखाड़ा जाय नीचे आरसीसी रोड बना हुआ है और उसके ऊपर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग किया गया है उस इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता की जांच करने तथा इंटरलॉकिंग ईंट कि ग्रेड की जांच करने को कहा त्यों ही रोजगार सेवक व उनके साथियों ने ललकारते हुए मारने के लिए दौड़ाये शिकायतकर्ता वहां से भाग गया उसके बाद शिकायतकर्ता ने डायल 112को सूचना दे कर मौके से पुलिस को बुलाया तब सभी जांच अधिकारी वहां से फरार हो चुके थे तो गुण बत्ता की जांच कब हो गई और माननीय मुख्यमंत्री जी के अधिकारियों के द्वारा मिलीभगत से संतोष जनक रिपोर्ट लगा दिया गया।
“वाहरे उत्तर प्रदेश सरकार के जांच अधिकारी”
वाह उत्तर प्रदेश सरकार के जांच अधिकारी आर सी सी के ऊपर इंटरलॉकिंग हुआ है ये भी एक जांच का विषय ही है और बिना गुणवत्ता की जांच किए ही संतोष जनक रिपोर्ट लगा देते है अब ये देखना है कि कब तक उस गांव में गुणवत्ता की जांच कर और दोषियों तथा भ्रष्टाचारियों के ऊपर कार्यवाही की जाती हैं या फिर उसी तरह जांच की कोरमपूर्ति करते हुए लीपापोती कर संतोष जनक रिपोर्ट लगा दिया जाएगा