संवाददाता- दुर्गेश प्रजापति की रिपोर्ट
महाराजगंज:- जिले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान को सम्मानित करना और भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया।
यात्रा में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, बजरंग बहादुर सिंह सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी शिरकत की। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को ब्लाक गेट से मेन चौराहे तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे। जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने महराजगंज में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। शनिवार की सुबह 8 बजकर 15 मिनट से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व खुद केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया। स्थानीय लोगों के साथ सभी भाजपा विधायक व जिला कमेटी ने हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर भारत के एकजुट होने का संदेश दिया।
सांसद एवं केन्द्र वित्त राज्य मन्त्री पंकज चौधरी ने भारतीय सेना के शौर्य, वैभव, पराक्रम को नमन किया। कहा कि आज भारत बदल गया है। आतंकिस्तान को धूल चाटने का ताकत यदि किसी देश में है तो वह भारत में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है।

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि देश की सेना ने देश का गौरव बढ़ाया है। पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों का खात्मा किया गया है। जिलाअध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठ बोल रहा है। लेकिन उनके देश के प्रधानमंत्री और सेना अध्यक्ष खुद पाकिस्तान की तबाही की सबूत दे रहे हैं। यह यात्रा देश का गौरव को बढ़ा रही है।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल विजय का उत्सव नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत और स्पष्ट संदेश भी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने घर में घुस कर आतंकवादी ठिकानो को नष्ट करके भारत की ताकत का एहसास दुनिया को करा दिया है। पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि अब किसी भी कीमत पर आंतकवाद को बदार्शत नहीं किया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर हमारे जांबाज़ सैनिकों की बहादुरी और रणनीतिक दक्षता का प्रतीक है। भाजपा नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि यह नया भारत है जो अपने सैनिकों के पराक्रम से ना केवल दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है बल्कि उनको घुटनों पर लाने की कुव्वत भी रखता है।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, बबलू यादव, चिंटू शुक्ला, गौतम तिवारी, राकेश मद्धेशिया, रामाज्ञा निषाद, संतोष सिंह, सुमित्रा भारती, वंदना त्रिपाठी, अशोक पटेल, हेमंत गुप्ता सहित तमाम मंडल अध्यक्ष और जिले के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।