ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया जश्न, तिरंगा यात्रा निकाली गई, सेना के शौर्य का सम्मान

महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज,शिकारपुर चौराहे पर भारतीय सेना के शौर्य की सराहना करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया है और जय जवान का नारा लगाया गया। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दि.24/05/025को तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर चौराहे के प्रत्येक मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया।

इसके पहले पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदानियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता रघुवंश सिंह (मणी जी) ने कहा कि इतिहास में पहली बार परमाणु हथियार संपन्न देश के ऊपर ऐसी कार्रवाई की गई। पहली बार सिंधु जल समझौता तोड़ा गया। भारतीय वायु सेना के कार्रवाई से पाकिस्तान के लगभग प्रत्येक शहर के आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस को ध्वस्त किया गया।

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाईलों ने पाकिस्तान को खैरात मिले, अमेरिका चीन,तुर्की अन्य देश के हथियारों निष्प्रभावी और नष्ट कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, वीर बलिदानी अमर रहें के जयकारों के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय , रामअधार पटेल, विनोद प्रजापति, विजय धारिया, रामाज्ञा यादव, मोती जयसवाल, गणेश पाण्डेय, रामलखन पटेल, अजय पटेल, रामदयाल, सत्यम चौबे, चौधरी विजय सिंह, रमेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *