रामपुर बलडीहा में कब तक होगी इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता जांच संबंधित अधिकारी कर रहे लिपा पोती

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महाराजगंज। घुघली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बलडीहा में वित्तीय वर्ष 2023-24,2024-25 में हुए पक्का कार्यों में भारी अनियमितता दिखाई देने पर गुणवत्ता जांच करने के लिए गांव के ही मदन मुरारी चौबे ने खंड बिकास अधिकारी घुघली से शिकायत कर जांच की मांग किया।

जांच में केवल कार्य हुआ दर्शाया पाया गया है

जिसमें जांच टीम के द्वारा जांच आख्या रिपोर्ट में मौके से कार्य हुआ पाया  दर्शाया गया  है। जिससे असंतुष्ट होकर शिकायतकर्ता ने उक्त कार्यों की गुणवत्ता जांच के लिए मुख्य बिकास अधिकारी महाराजगंज से गुहार लगाया है जिसमें शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ तो इंटरलॉकिंग सही सलामत आर सी सी रोड के ऊपर मिट्टी डालकर किया गया है


यह कहा का नियम हैं कि पक्की आर सी सी रोड पर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग बिछाया जा सकता है।

वाह रे समय जेब को भरने के लिए अधिकारियों के द्वारा गांव में किसी भी तरह से कार्य को कराया जा सकता है और वहीं कार्य उन लोगों के द्वारा सही रिपोर्ट बना कर तैयार कर दिया जाता है
सबसे मजे की बात यह है कि मनरेगा से धर्मेंद्र के घर से फाजिल के चक तक तथा दशरथ के घर से कोदई के चक तक इंटरलॉकिंग कार्य हुआ है जो तत्कालीन मनरेगा अधिकारी (ए पी ओ )के ही कार्यकाल में हुआ है और उन्हीं अधिकारी को उसी कार्य की जांच करने का जांच अधिकारी भी बनाया गया है। मजे की बात है कि यह है कि जब उसी अधिकारी के संलिप्तता में कार्य हुआ है तो वह रिपोर्ट कैसे मानक विपरीत बनाएंगे।

कब तक कराएंगे CDO साहब गुणवत्ता की जांच

अब यह देखना है कि मुख्य बिकास अधिकारी महाराजगंज के द्वारा निष्पक्ष तरीके से जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाती है या फिर लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *