मदर डेयरी का दूध वैन एवं ईट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर दो घायल

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावाल:- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसहिया खुर्द के पास सुबह 09 बजे सड़क हादसा हुआ। हादसा “मदर डेयरी” का दूध वैन एवं ईट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए तथा वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

घायल युवकों की पहचान इलाहीबाग निवासी जाहिद और सूरजकुंड निवासी बल्लू निषाद के रूप में हुई है। दोनों गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

हादसे के समय “मदर डेयरी” दूध वैन परतावल से दूध खाली कर गोरखपुर वापस कर लौट रहें थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मदत से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भेजवाया।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हूँ बताया कि  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलो को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *