परतावल, :- श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-730 मार्ग पर धरमौली के पास भीषण सड़क हादसा हुए । इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परतावल भेजा गया।
आपको बतादे कि परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर ग्राम सभा धरमौली नहर पुल पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान विजय सिंह पुत्र पौहारी सिंह बोदरवार थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर व दीपक पुत्र रामक्यास भड़सर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रूप में हुई विजय सिंह को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। लोगों का कहना हैं कि विजय पनियरा से सब्जी की बाजार कर के कप्तानगंज की तरफ जा रहा है वही दीपक सामने से आकर जोरदार टक्कर मार दिया ।