अब धीरे धीरे खुल रहा सच्चाई तथा भ्रष्टाचार का पोल
महाराजगंज घुघली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बलडीहा में भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ा हुआ है जो कि संबंधित अधिकारी सरकारी धन को बटोरने में लगे हुए है जैसे कि राज्य वित्त के तहत चंद्रिका के घर से पोखरी तक अभी कुछ ही दिनों पहले केवल मिट्टी डालकर ही इंटरलॉकिंग हुआ था
पहले ही बरसात में धंसा इंटरलॉकिंग
जो कि पहले ही बरसात में इंटरलॉकिंग धंसने लगा लेकिन ग्राम सभा के व्यक्ति मदन मुरारी चौबे के शिकायत करने पर भी अधिकारियों ने संतोष जनक रिपोर्ट तैयार कर दिया गया तथा उस इंटरलॉकिंग का भुगतान भी हो चुका है अगर इंटरलॉकिंग संतोषजनक हुआ था तो पहले ही बरसात में पूरा इंटरलॉकिंग कैसे धंस जाएगा
भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए दुबारा रॉबिश डालकर हो रहा इंटरलॉकिंग
और फिर उसको उखड़कर दुबारा रॉबिश डालकर इंटरलॉकिंग बिछाया जा रहा है इससे साबित हो गया कि शिकायत कर्ता की शिकायत सत्य थी लेकिन उसको अधिकारियों की मिली भगत से संतोषजनक रिपोर्ट तैयार कर दिया गया अब जांच अधिकारी ही बताए कि जब इंटरलॉकिंग संतोष जनक हुआ था तो फिर इंटरलॉकिंग उखाड़कर दुबारा रॉबिश डालकर इंटरलॉकिंग बिछाया क्यों जा रहा है जिसमें खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडे घुघली से बात करने पर उनका कहना है कि अगर भुगतान हो गया होगा तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी