पुलिस एवं अवकारी की सयुक्त छापमारी, अवैध नेपाली शराब व देशी शराब बरामद दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज :-  पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा नशीले पदार्थो के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी नौतनवां कुशल प्रवेक्षण में थाना नौतनवा पुलिस व आबकारी टीम द्वारा दिनांक 15.07.2025 को संमय 10.40 व 11.50 बजे घटनास्थल वार्ड नं0 14 गौतमबुद्ध नगर से मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना में छापामारी के दौरान 03 झोलो मे 60 पौवा JUHIE ब्रान्ड अवैध नेपाली शराब, व 30 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बंटी बबली अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र स्व0 सीताराम निवासी वार्ड नं0-14 गौतमबुद्धनगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 65 वर्ष व अभियुक्ता वीरांगना देवी पत्नी स्व0 प्रभुदयाल जायसवाल निवासी वार्ड नं0- 14 गौतमबुद्धनगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 50 वर्ष के पास सें बरामद  कर गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-115/2025,116/2025 धारा-60(1)/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।


गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

स्थान:-वार्ड नं0 14 गौतमबुद्ध नगर
दिनांक- 15.07.2025
समय:-10.40 बजे व 11.50 बजे।

बरामदगी- 3 झोलो मे 60 पौवा JUHIE ब्रान्ड अवैध नेपाली शराब, व 30 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बंटी बबली।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:- राजेन्द्र पुत्र स्व0 सीताराम उम्र करीब 65 वर्ष,  अभियुक्ता वीरांगना देवी पत्नी स्व0 प्रभुदयाल जायसवाल उम्र करीब 50 वर्ष निवासीगण वार्ड नं0-14 गौतमबुद्धनगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।


गिरफ्तार/बरामद करने वाले आबकारी टीम का विवरण-

1.आबकारी निरीक्षक श्री गौरव चन्द
2.प्रधान आबकारी सिपाही उदय कुमार,
3.सिपाही रामसुरत चौरसिया,
4.सिपाही अभिषेक यादव
5.महिला सिपाही कुमारी पुजा आबकारी क्षेत्र चतुर्थ थाना नौतनवा जनपद महराजगंज।

गिरफ्तार/बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण

1.का0 लक्ष्मीशंकर यादव थाना नौतनवा
2.का0 हिमांशु सिंह थाना नौतनवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *