हिन्द सन्देश टाइम्स
महराजगंज। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक दिनांक 02 सितम्बर 2025 को अपराह्न 01:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, महराजगंज में होगी।
उन्होंने सभी राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से इस बैठक में समय से उपस्थित हों।