मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया बरामद सामान
सिद्धार्थनगर। तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम भगवानपुर में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चांदी की छह जोड़ी पायल और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP55AN6617) बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 11 सितंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर टीम ने दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से चांदी की छह जोड़ी पायल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विनय कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम तथा शिवकुमार पुत्र राजेंद्र, दोनों निवासी चैनपुर, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामद सामान को धारा 11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया है।
कार्रवाई करने वाली टीम
संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, एसएसबी के SI/GD कुलबीर सिंह, SI/GD पंकज सिंह, कांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल धनंजय तिवारी, मुख्य आरक्षी मंजेश कुमार तथा मुख्य आरक्षी फहीम अहमद शामिल रहे।