हिन्दसन्देश टाइम्स
रुड़की। देवबंद विधानसभा में कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर प्रस्तावित वोट चोरी विरोधी पद यात्रा से पहले कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ. शाजिया नाज़ एडवोकेट को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार, शाजिया नाज़ अपने समर्थकों को जुटाने में व्यस्त थीं, तभी स्थानीय प्रशासन ने घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।
जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी खबर लगी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुँचने लगे। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए किसी को भी बाहर निकलने नहीं दिया।
इस दौरान डॉ. शाजिया नाज़ ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से घबराई हुई है। लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम करने का मेरा हक छीना गया, यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में उसकी सत्ता से विदाई तय है।”
वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है।