परतावल / महराजगंज :- विधुत उपकेन्द्र परतावल पर तैनात जेई जुगनू अंसारी ने आम जनमानस एवं विधुत उपभोक्ताओ से अपील किया कि बरसात का मौसम चल रहा हैं कृपया आप अभी स्वयं व अपने पशुओ को भी विधुत पोल एव ट्रांसफार्मर हैं या उससे सम्बंधित तार, स्टेक या लोहे का लगा मुरता जाली को न छुए इनसे दूर ही रहें। यदि किसी स्थान पर पेड़ लाईन के तार या वायर टूट कर गिरा हो तो इसकी सुचना 33/11केवी उपकेन्द्र परतावल के मोबाइल नo- 9453048150 पर सुचना दें।
33/11केवी परतावल उपकेन्द्र के फिडर घुघली, फीडर परतावल, फीडर बारीगांव से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारे नम्बर- 9936979715 पर उक्त किसी भी प्रकार कि जानकारी देने का कृपा करें जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उक्त घटना की जानकारी फोन कर या वीडियो भेज कर अवगत कराए ताकि तत्काल सप्लाई बन्द करायी जा सकती है और अति शिघ्र ही समस्या का समाधान कराया जा सकेगा।
सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से निवेदन किया जा रहा हैं अगर रात के समय किसी उपभोक्ता का लाईट पर्सनल पोल से खराब हो जाता है तो गलत सूचना देकर पूरी लाईन को न बन्द कराया जाये इससे बाकी सभी उपभोक्ताओं का काफी समय तक विद्युत आपूर्ति से बाधित रहना पड़ता है और सबकी जबाब देही होती है।
अगर कोभी उपभोक्ता के द्वारा गलत सूचना देकर विद्युत सप्लाई बन्द कराकर सप्लाई बधित की जाती है तो विभाग कें नियमानुसार कार्यवाही हो सकती है। और यदि पोल से सप्लाई खराब होती है तो तत्काल बनवाने का दबाब लाईन मैन पर न बनाया जाए इसकी उपकेन्द्र पर कम्प्लेन जरूर दर्ज कराये जो विभाग के नियमानुसार है जिससे सुरुक्षित तरिके से कार्य हो और कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।
जुगनू अंसारी अवर अभियन्ता 33/11 के०बी० उपकेन्द्र परतावल मराराजगंज