एसडीएम खड्डा ने लिया महदेवा, सालिकपुर गांवों का जायजा

कुशीनगर

एसडीएम खड्डा ने लिया महदेवा, सालिकपुर गांवों का जायजा

हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्मू सिंह

कुशीनगर खड्डा मेंवाल्मीकिनगर बैराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित महदेवा व सालिकपुर गांव का दौरा कर जायजा लिया। फिलहाल लोग राहत में है, लेकिन नेपाल में जिस तरह से बारिश हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नदी में कभी

भी पानी अचानक बढ़ सकता है। इसको लेकर तटवर्ती गांव के लोग अलर्ट हैं। सुबह 8 बजे भैसहा गेज स्थल पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 55 सेमी ऊपर 95.55, शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु से 62 सेमी ऊपर 95.62 पर था। नदी का रूख फिलहाल नरम बना हुआ है, इसके चलते बाढ़ प्रभावित गांव व तटबंध सुरक्षित हैं। एसडीएम रामवीर सिंह

चार्ज लेने के बाद बाढ़ प्रभावित महदेवा व सालिकपुर गांव पहुंचे। कुछ वर्ष पहले तक यह गांव नदी के निशाने पर आ गया था। गांव को खाली कराने का प्रशासन ने ऐलान कर दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों से बाढ़ के समय आने वाली समस्या की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *