राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र

Blog

राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग ने मांगा शपथ-पत्र

हिन्द सन्देश टाइम
शिव शम्भू सिंह

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता सूची में गड़बड़ी के दावे पर साक्ष्य सहित शपथ-पत्र मांगा है। उनसे कहा गया

चुनाव अधिकारी से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

है कि वे लगाए गए अपने आरापों को प्रमाणित करें।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज राहुल गांधी को पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 8 अगस्त दोपहर 1 से 3 बजे के बीच मुख्य

निर्वाचन सदन

NIRVACHAN SADAN भारत निर्वाचन आयोग ELECTION COMMISSION OF INDIA

निर्वाचन अधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने जा रहा है।

पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूचियां जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाताओं का पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार पारदर्शी रूप से तैयार की गई हैं। कांग्रेस को ड्राफ्ट सूची नवंबर 2024 और अंतिम सूची जनवरी 2025 में उपलब्ध कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *