कुशीनगर

कुशीनगर : रेलिंग तोड़कर पुल पर जा लटकी स्कूली बस

हिन्द सन्देश टाइमश
शिव शम्भू सिंह

कुशीनगर। फाजिलनगर में संचालित एक निजी स्कूल की बस मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब अनियंत्रित हो गयी और रेलिंग तोड़कर पुल से जा टकराइ

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पर अटक गयी। नहर में लबालब पानी भरा है। उस वक्त बस में छह बच्चे सवार थे। चालक की सूझबूझ व राहगीरों की मदद से बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बाद में बस को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बे में संचालित द हर्मिटेज एकेडमी नामक विद्यालय
की बस रोज की भांति मंगलवार को सुबह बच्चों को लाने उनके घर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों व बस चालक भरत बर्नवाल के मुताबिक बस तमकुहीराज थाना

क्षेत्र के गंगुआ व पिपरा बघेल गांव से दो-दो बच्चों को बैठाकर बिहार के कटेया थानान्तर्गत सैवनवा गांव पहुंचकर वहां से दो बच्चों को बैठाकर लगभग दो सौ मीटर

आगे मुख्य नहर के नोनिया पुल पर पहुंची ही थी कि चलती बस की स्टेयरिंग का रॉड टूट जाने से बस अनियंत्रित हो गयी और नहर पुल की रेलिंग तोड़कर पुल पर लटक गयी। मौजूद लोगों के मुताबिक नहर पर घुमावदार मोड़ होने के चलते बस की स्पीड बहुत ही कम थी, चालक ने समय रहते अनियंत्रित बस पर अपना नियंत्रण पा लिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गयी। भीड़ में शामिल तीन-चार युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बस में दाखिल होकर बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद सभी बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *