कुशीनगर झोलाछाप डाक्टरो का बना बड़ा हब सेन्टर कोटवा ब्लॉक मे झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार स्वास्थ्य विभाग बेखबर लगातार इलाज के दौरान बच्चों की हो रही है मौत

कुशीनगर

कुशीनगर झोलाछाप डाक्टरो का बना बड़ा हब सेन्टर कोटवा ब्लॉक मे झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार स्वास्थ्य विभाग बेखबर लगातार इलाज के दौरान बच्चों की हो रही है मौत

हिन्द सन्देश टाइमस शिव शंभू सिंह कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर कोटवा ब्लॉक कोटवा में अवैध हॉस्पिटल मे झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं इलाज इलाज के नाम पर पथली का ऑपरेशन के दौरान एक युवक का किडनी ही निकाल लिया गया था का मामला सनसनीखेज ममला प्रकाश में आया था अभी यह मामला थमा ही नहीं था की सूत्रों के मुताबिक एक निजी अस्पताल अनन्या हॉस्पिटल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा नवजात शिशुओं की डिलीवरी के दौरान बच्चों की मौत हो रही है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग बेखबर है खड्डा तहसील क्षेत्र के छितौनी बाजार ग्राम श्रीपत नगर में डिलीवरी के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई झोलाछाप डॉक्टर ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है सब ठीक हो जाएगा जब तक पैसा था मरीज के पास तब तक इलाज होता रहा पैसा खत्म होते ही नवजात बच्चे को मृत्यु घोषित कर दिया गया यह जानकारी दूरभाष से घर वालों से बात की गई तो मामला सामने खुलकर आया लेकिन परिवार वालों का कहना है कि हम गरीब है आखिरकार जाए तो जाए कहा सूत्रधार को द्वारा यह बताया जाता है कि फर्जी डॉक्टरों की मिली भगत स्वास्थ्य विभाग के आशाओं से मिली भगत से यह सब फर्जी हॉस्पिटल झोलाछाप डॉक्टर गरीब मरीज के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं जिसके कारण लगातार नवजात बच्चों की मौत होने का मामला सामने आते रहता है लेकिन स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधी ही रहती है कुछ सूत्रधार को का यह भी मानना है कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी भी कहीं ना कहीं इन मामलों में सम्मिलित हैं यहां तक की कोटवा ब्लॉक स्थित झोलाछाप डॉक्टर अवैध हॉस्पिटल संचालित कर मरीज के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं तो वही कोटवा ब्लॉक हो या खड्डा ब्लाक स्थित झोलाछाप डॉक्टर अवैध हॉस्पिटल भुजौली बाजार छितौनी बाजार पनियहवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ा में तमाम एक्सरे सेंटर पैथोलॉजी सेंटर अवैध हॉस्पिटल झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार लगी हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन पर कार्यवाही करने में क्यों हिचक रही है यह अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है आखिर क्यों झोलाछाप डॉक्टर अवैध हॉस्पिटलों पर क्यों नहीं हो रही है कार्यवाही अभी एक चर्चा का विषय बना हुआ है
क्या जनपद कुशीनगर कोटवा ब्लॉक हो या यह खड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा में इसी तरह झूला छाप डॉक्टरों का फर्जी हॉस्पिटल खोलकर मरीज का इलाज होता रहेगा और मरीज के परिजन परेशान होते रहेंगे अपनी जान गवांते रहेंगे आखिरकार स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन झोलाछाप डॉक्टर पर क्यों नहीं करते कार्यवाही यह मामला अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल उत्पन्न करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *