भक्ति रस में डूबा पेमाली गांव, मंदिर प्रांगण में हुआ मंगल कृतन-पाठ

Blog

कप्तानगंज (कुशीनगर)
ग्राम सभा पेमली के मंदिर परिसर में मंगलवार को मंगल कृतन-पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और भक्ति भाव से शामिल होकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में अनूप सिंह, लक्की सिंह,रवी सिंह, अजातशत्रु सिंह, नंदिश मल्ल, पंकज सिंह,   श्रवण सिंह , ओम प्रकाश सिंह  सहित अन्य ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कृतन-पाठ किया। सभी ने गांव की सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समृद्धि की कामना की।

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देते हैं। कृतन-पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *