हिन्द सन्देश टाइम्स
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी श्री अनुराज जैन द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजनाओं की स्थिति और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई।