क्रांतिकारी शालू सैनी ने अनोखे अंदाज़ में मनाया जन्मदिन शमशान घाट पर पुण्य आत्माओं को अर्पित की श्रद्धांजलि, वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माताओं संग बिताया समय

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपना जन्मदिन मानवता और सेवा को समर्पित किया। उन्होंने अपने विशेष दिन की शुरुआत शमशान घाट पहुँचकर लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर की। इस दौरान उन्होंने महाकाल जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और अपनी खुशी उनके साथ साझा की।

इसके बाद शालू सैनी वृद्धाश्रम पहुँचीं, जहाँ उन्होंने वृद्ध माताओं संग समय बिताया। उन्होंने उनसे बातचीत की, उनके साथ भोजन किया और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास किया। साथ ही उपहार वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल की।

शालू सैनी ने इस अवसर पर कहा— “मेरा जन्मदिन मनाने का यह तरीका मुझे सच्ची खुशी देता है। जब हम दूसरों की सेवा करते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करते हैं, तभी हम जीवन का सच्चा उद्देश्य पाते हैं।”

उनका यह अनोखा प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह उदाहरण बताता है कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा और सहायता में ही है।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से शालू सैनी लगातार समाजसेवा के कार्यों में जुटी हुई हैं और उनके प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *