सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड कुशीनगर महराजगंज

हिन्द सन्देश टाइम्स
परतावल (महराजगंज):

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत परतावल–गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रघुनाथ सेनेट्री के ठीक सामने एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, खड्डा वार्ड संख्या 6, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर निवासी रामसिंगर गुप्ता (65 वर्ष) अपनी पत्नी विमलावती गुप्ता (60 वर्ष) के साथ गोरखपुर एम्स से दवा कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में परतावल के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई।

हादसे में दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने विमलावती गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके पति रामसिंगर गुप्ता का उपचार जारी है। मृतका विमलवती गुप्ता के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हॉउस महराजगंज भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *