मनरेगा हाजिरी में फर्जीबाड़ा करने में घुघली ब्लॉक बेलगाम

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज घुघली बिकास खंड में मनरेगा हाजिरी का फर्जीवाड़ा तरह तरह के विकल्पों से किया जा रहा है जिसपर शासन ने शिकंजा कसने से विफल साबित हो रही है क्योंकि घुघली ब्लॉक के कुछ गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कही कही ग्राम सभाओं में एक ही समय की हाजिरी की फोटो NMMS ऐप पर अपलोड किया जा रहा है तथा कई ग्राम सभाओं में तो मजदूरों को लाइन में लगाकर फोटो खींच कर अपलोड किया जा रहा है जिससे केवल लाइन में लगे आगे की मजदूरों की पहचान हो पा रही हैं जिससे प्रत्येक ग्राम सभा के अन्य मजदूरों तथा ग्रामीणों का कहना है कि इसी तरह से फर्जीवाड़ा हाजिरी लगा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि विकास खंड के जो अधिकारी इस मस्टरोल पर लगे हाजिरी वाले फोटो को सत्यापन करते हैं क्या वह ये नहीं देखते कि कुछ जगह एक ही फोटो अलग अलग मस्टरोल पर लगे हुए हैं और कही लाइन लगाकर फोटो खींचा गया है और किसी ग्राम सभा में एक ही समय का हाजिरी लगाकर फोटो अपलोड किया गया है ग्रामीण एक बार फिर शासन पर भरोसा कर रही है कि इस तरह के फर्जीवाड़ा हाजिरी पर अंकुश लग पा रहा है या फिर अंकुश लगाने पर विफल साबित हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *