पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का रुड़की में स्वागत, किसानों के नुकसान की भरपाई का दिया आश्वासन

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी चौधरी धीर सिंह ने एटू जैड संस्थान पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान चौधरी धीर सिंह ने सांसद से संगठन की मजबूती, हाल की भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान और क्षेत्र में जलभराव जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार की भारी वर्षा ने पूरे प्रदेश में व्यापक जानमाल की क्षति पहुंचाई है। हरिद्वार जनपद भी इससे अछूता नहीं रहा।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं तथा वर्षा से अन्य क्षति हुई है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार को इस बाबत अवगत कराया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता मयंक गुप्ता, पवन तोमर, युवा नेता सागर गोयल, नारसन अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, कमल सैनी, राजीव चौधरी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *