हिन्द सन्देश टाइम्स संवाददाता
सिसवा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विकास क्षेत्र सिसवा की बैठक दिनांक 30 अगस्त 2025 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा पर ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस बार सदस्यता रसीद प्रदेश से प्राप्त हुई है और कोषाध्यक्ष द्वारा सभी शिक्षकों को सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन मान्यता प्राप्त है और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहा है।
बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों को सदस्यता रसीद प्रदान कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में रिक्त चल रहे ब्लॉक मंत्री पद पर प्रदेश अध्यक्ष की स्वीकृति से धीरज कुमार शाही को नियुक्त किया गया। वहीं अजय पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अमित शर्मा को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री धीरज कुमार शाही ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने भी शिक्षकों से सदस्यता लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संरक्षक राम केशव दास, संयुक्त मंत्री अमित शर्मा, इन्द्रजीत यादव, पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मो. इब्राहिम, नवीन शुक्ला, रजत शुक्ला, सुरेन्द्र गुप्ता, सुधीर कुमार रंजन, पूनम प्रभा, अरुणेंद्र पाठक, जितेन्द्र पाण्डेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।