अरविन्द कुमार का कहना है कि—
“सीखने का सबसे अच्छा तरीका वही है जिसमें बच्चा खुद को पढ़ाई से जोड़ सके।”
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेइलिया में तैनात शिक्षक अरविन्द कुमार ने अपने अनोखे अंदाज़ और आधुनिक शिक्षण पद्धति से शिक्षा जगत में एक अलग पहचान बना ली है।
अरविन्द कुमार बच्चों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि चित्रों, गतिविधियों और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाते हैं। उनकी शिक्षण शैली इतनी सरल और रोचक है कि बच्चे कठिन से कठिन विषय भी आसानी से समझ लेते हैं।
विद्यालय के बच्चों ने बताया कि अरविन्द सर की कक्षा में पढ़ाई करना मज़ेदार लगता है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में विद्यालय में बच्चों की शिक्षा स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
शिक्षा विभाग और अन्य अध्यापक भी उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायक मानते हैं।