हत्या की घटना का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

कुशीनगर हिन्द सन्देश टाइम्स संवाददाता

कुशीनगर :- थाना कुबेरस्थान क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आला-ए-कत्ल, एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी थीं। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध कबूल किया है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल बोलेरो और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध और अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में विश्वास का माहौल कायम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *