महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा गांव में 12 वर्षीय बालक हिमांशु चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा (आला कत्ल), एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 467/25 धारा 137(2) बनाम अज्ञात दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गुमशुदा बालक का शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी—
अब्दुल रहमान पुत्र हसमत अली (19 वर्ष)
सैफ अहमद पुत्र फरहत अली (20 वर्ष)
हसमत अली पुत्र मोहम्मद सिद्दीक (55 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम चिउरहा वार्ड नं. 19, थाना कोतवाली, महराजगंज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 140(1)/103(1)/238A/3(5) बीएनएस तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(2)5 की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।