पशुपतिनाथ दर्शन करने गए मुंबई ठाणे के 112 पर्यटक नेपाल में फंसे

Blog

पश

हिन्द सन्देश टाइमस मुंबई /
संवाददाता दीपमाल की रिपोर्ट

कल्याण। ठाणे जिले के मुरबाड तहसील और आसपास के रहनेवाले एक सौ बारह लोग नेपाल में फंसे हैं। ये सभी लोग काठमांडू पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गए थे। सभी लोग

एक समूह में हैं 17 महिलाएं व 3 बच्चे

नेपाल के दो अलग-अलग होटलों में फंसे हुए हैं। 47 लोगों का एक समूह काठमांडू के एवरेस्ट नामक होटल में तो 65 लोगों का एक समूह नेपाल के पोखरण में फंसा हुआ है। काठमांडू के एवरेस्ट होटल में फंसे पर्यटकों में से एक तुकाराम मोपे ने बताया कि उनका समूह 5 सितंबर को

विधायक से सुरक्षित निकालने की लगाई गुहार

बुधवार को नेपाल में फंसे लोगों ने मुरबाड के विधायक किसन कथोरे से बात की और उनसे सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई। वहीं एक समूह के सदस्य दिगंबर चौधरी ने भारत सरकार से उनकी सुरक्षित निकासी की व्यवस्था करने की अपील की। समूह के सदस्यों ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पर्यटकों या स्थानीय नागरिकों को सीधे तौर पर नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति की वजह से भय का माहौल है।

कल्याण से गोरखपुर होते हुए नेपाल पहुंचा था। सोमवार 8 सितंबर को काठमांडू में पशुपतिनाथ का दर्शन करने के बाद उन्होंने शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू होते देखा, जो मंगलवार को और हिंसक हो गया।

मोपे ने आगे बताया कि सोमवार शाम से वे अपने होटल तक ही सीमित हैं और शहर में लगे कर्फ्यू

के कारण उन्हें खाने-पीने और अन्य जरूरी चीजों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। फंसे हुए एक अन्य पर्यटक दिगंबर चौधरी ने बताया कि उनके समूह में 27 पुरुष, 17 महिलाएं और 3 बच्चे हैं, जो वंदे भारत दर्शन मंडल के हिस्सा हैं। वे सभी हर साल विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *