दशहरा पर बिजली विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश, पंडालों के लिए अस्थायी कनेक्शन अनिवार्य

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल/महराजगंज। आगामी दशहरा उत्सव को देखते हुए विद्युत विभाग ने पूजा पंडालों की सुरक्षा और सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

एसडीओ परतावल मयंक अग्रवाल ने बताया कि इस बार सभी पूजा समितियों को पंडालों में रोशनी के लिए अस्थायी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए समितियों के पदाधिकारी एसडीओ कार्यालय या एक्सईएन कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। अस्थायी कनेक्शन दो से चार दिन की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की मरम्मत व रखरखाव का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पंडालों में पहले उपयोग किए जाने वाले बांस-बल्ली की जगह अब पीवीसी पाइप से ढांचे तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे करंट लगने के खतरे को कम किया जा सकेगा।

एसडीओ मयंक अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए विद्युत विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वातावरण में उत्सव मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *