डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को किया पुख्ता

उत्तर प्रदेश महराजगंज

महराजगंज, 09 दिसंबर 2025। जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रांग रूम में प्रवेश नियमानुसार ही दिया जाए तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता 24×7 सुनिश्चित हो। साथ ही सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के समुचित भंडारण, गार्डों की रोस्टरवार ड्यूटी और विद्युत व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुसार बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उपस्थित राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने ईवीएम/वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *