जीनत शबरीन के मुम्बई युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चुने जाने से पूरे देश के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व युवाओं में उत्साह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता, डॉ०शाजिया जीनत नाज एडवोकेट

उत्तराखंड रुड़की

रुड़की।मुम्बई महानगर यूथ कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीनत शबरीन की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया जीनत नाज एडवोकेट ने बधाई दी है।विगत दिवस मुम्बई महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पहली बार महिला ने बाजी मारकर रिकॉर्ड कायम किया तथा 10 हजार 76 वोट प्राप्त कर तीन प्रत्याशियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया,जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।सहारनपुर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ०शाजिया जीनत नाज एडवोकेट ने कहा कि जीनत शबरीन का उत्तर प्रदेश की धरती से विशेष लगाव रहा है और उनकी शिक्षा मसूरी में हुई,इसलिए वे देवभूमि उत्तराखंड,धर्मनगरी हरिद्वार व तीर्थ पिरान कलियर दरगाह से भी गहरी आस्था रखती हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं रुड़की से मेयर का चुनाव लड़ी समाज सेविका पूजा गुप्ता ने उनकी शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं राजनीति ही नहीं,बल्कि राष्ट्र सेवा,समाज सेवा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में भी अपना परचम लहरा रही हैं।अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने भी उनको बधाई देते हुए कहा कि जल्दी ही जीनत शबरीन उत्तराखंड का दौरा करेंगी।रुड़की के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर लाल शास्त्री,महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी आदि ने भी जीनत शबरीन के मुम्बई महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *