“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है”-विधायक ज्ञानेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश महराजगंज

परतावल (महराजगंज) ‘रॉयल फिटनेस क्लब’ जिम का उद्घाटन कर युवाओं को दिया ‘फिट इंडिया, हिट इंडिया’ का संदेश

परतावल ब्लॉक के हरपुर चौराहे पर रविवार को “रॉयल फिटनेस क्लब” जिम का भव्य उद्घाटन पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में फिटनेस प्रेमी, पहलवान और युवा उपस्थित रहे।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि व्यायाम से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जो युवा नियमित व्यायाम करते हैं, वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को जन-जन तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस प्रकार के जिम और फिटनेस सेंटर युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं।

विधायक ने जिम संचालक गोविंद यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह जिम हरपुर बाजार क्षेत्र में युवाओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर ग्रामप्रधान श्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन खान, पूर्णवासी यादव, ईश्वर यादव, धीरेन्द्र यादव, उमर आलम, राष्ट्रीय पहलवान गोलू यादव सहित अन्य सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *