गोवर्धन पूजा पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, किया अन्न दान सेवा का आयोजन

उत्तराखंड रुड़की

गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : शालू सैनी

रुड़की। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शहर में मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया। ट्रस्ट द्वारा शामली रोड स्थित शंकर फूड कॉर्नर पर “अन्न दान सेवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।

यह सेवा कार्य ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर जरूरतमंदों को प्रसाद के रूप में भोजन वितरण किया। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और गोवर्धन पूजा के अवसर को सेवा पर्व के रूप में मनाया।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाना है, जो किसी न किसी कारणवश मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि “गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए।”

उन्होंने आगे कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट समय-समय पर विभिन्न अवसरों, त्योहारों और विशेष दिनों पर अन्न दान, वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर और सहायता कार्यक्रमों का आयोजन करता है ताकि समाज में जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग और संवेदना की भावना को बढ़ाते हैं। आयोजन स्थल पर गोवर्धन पूजा की आरती के बाद सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में रविन्द्र शर्मा, सोनू सैनी, मनीष गुप्ता, पूजा त्यागी, अजय चौहान, और भावना अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *