झोलाछाप डॉक्टर के टीके से छह साल के बच्चे की मौत आखिर कब तक चलता रहेगा छोला छाप डाक्टरो का खेल

गोरखपुर

झोलाछाप डॉक्टर के टीके से छह साल के बच्चे की मौत आखिर कब तक चलता रहेगा छोल छाट डाक्टरो का खेल

हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शम्भू सिंह

गोरखपुर। जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र में कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा टीका लगाए जाने के बाद छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने मंगलवार को यह

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सहजनवां थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के बाहिलपार गांव में सोमवार रात की है। उसने बताया कि बदायूं जिले के पृथ्वीनंगला गांव निवासी रिंकू का बेटा पारस (छह) इन दिनों बाहिलपार गांव में अपने

नाना-नानी के घर आया हुआ था। परिवार ने बच्चे के सिर पर उभरी एक गांठ के इलाज के लिए एक स्थानीय चिकित्सक से संपर्क

किया। बच्चे के नाना राणा प्रताप ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर ने 10,000 रुपये लिए और एक छोटा ऑपरेशन करने का आश्वासन दिया,

लेकिन टीका लगाने के तुरंत बाद पारस बेहोश हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर एक निजी अस्पताल और बाद में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राणा प्रताप ने बताया कि लखनऊ के पीजीआई के चिकित्सकों ने पहले ही सर्जरी न करने की सलाह दी थी और उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर से भी ऑपरेशन न करने की विनती की थी, लेकिन उसने ऑपरेशन के लिए दबाव बनाया। सहजनवां एसएचओ महेश चौबे ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। औपचारिक शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *