संस्थागत हत्या’ है चिकित्सक की आत्महत्या हिन्द सन्देश टाइम्स

Blog

संस्थागत हत्या’ है चिकित्सक की आत्महत्या

हिन्द सन्देश टाइम्स

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सातारा किले में एक महिला सरकारी चिकित्सक की कथित आत्महत्या को ‘संस्थागत हत्या’ करार देते हुए रविवार को कहा कि उसको मौत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार को बताया असंवेदनशील

नौत सरकार की ‘अमानवीय और असंवेदनशील’ प्रकृति को उजागर करती है।

मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले की रहने वाली और सातारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक का शव

बृहस्पतिवार रात फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में महिला चिकित्सक ने आरोप लगाया था कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदने ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया जबकि सॉफ्टवेवर इंजीनियर प्रशांत बनकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। राहुल गांधी ने कहा कि सातारा में

भारत की बेटी को न्याय चाहिए

भारत की हर बेटी के लिए अब डर नहीं, न्याय चाहिए। चिकित्सक की आत्महत्या से जुड़े मामले में आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदों को शनिवार शाम गिरफ्तार करलिया गया। इससे पहले, दिन में पुलिस ने चिकित्सक की कचित आत्महत्या के सिलसिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बनकर उस मकान के मालिक का बेटा है, जहां महिला चिकित्सक रहती थी। जांच के दौरान मामले में नाम सामने आने के बाद बदने की सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। एक होनहार चिकित्सक बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्त्ता और

तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई। गांधी ने लिखा, जिसे अपराधियों से जनता की रक्षा की जिम्मेदारी की गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ सबसे घिनौना अपराध किया, उसके साथ बलात्कार और उसका शोषण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *