कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और पटेल को दी श्रद्धांजलि सोनियां गांधी पार्टी अध्यक्ष
हिन्द सन्देश टाइम्स
शिव शमभू सिंह
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और
राहुल गांधी ने समाधि पर अर्पित किए पुष्प
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। खरगे ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह दिलों में बसते हैं और उनके विचार कांग्रेस की विचारधारा के अटूट हिस्सा
अखंड भारत के निर्माण का श्रेय पटेल को
रमेश ने इस बात का उल्लेख किया, संयोग से, एक दिन बाद वह पटना में अपने सबसे कटु राजनीतिक आलोचक और विरोधी जयप्रकाश नारायण से मिलीं। दोनों ने चार दशकों की अवधि में अपने गहरे व्यक्तिगत जुड़ाव को याद करते हुए एक घंटे संवाद किया था। पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नाडियाद में हुआ था। सरदार पटेल भारत के पहले गृहमंत्री थे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण का श्रेय उनकी सियासी और कूटनीतिक क्षमता को दिया जाता है।
हैं। उन्होंने कहा, संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व हमारे प्रेरणास्रोत सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, पंडित नेहरू पटेल को ‘भारत की एकता का संस्थापक’ कहते थे। उन्होंने यह भी कहा, सरदार साहेब कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में कराची कांग्रेस में मौलिक अधिकारों पर जो प्रस्ताव पारित हुए थे वह भारतीय संविधान की आत्मा है। खरगे ने कहा, सरदार पटेल हमारे दिलों में बसे हैं और उनके विचार, जिसमें आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना पर बल दिया गया है वो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का अटूट हिस्सा है।