बिहार में नहीं है ‘डबल इंजन’ सरकार : प्रियंका गांधी
हिन्द सन्देश टाइम्स
बेगूसराय। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को विहार में बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य
संविधान का सबसे बड़ा वरदान है मतदान का अधिकार
में ‘डबल इंजन की सरकार’ नहीं है, क्योंकि ‘सब कुछ दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर
बेगूसराय में अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया कि केंद्र
और राज्य, दोनों जगह राजग की सरकारें ‘विभाजनकारी राजनीति’ और ‘झूठे राष्ट्रवाद’ का सहारा
लेकर लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस सांसद ने ने कहा, मतदान का अधिकार भारतीय संविधान का सबसे बड़ा वरदान है, लेकिन राजग सरकार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए लोगों के वोट का अधिकार कमजोर कर दिया, जिसमें 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए।
प्रियंका ने कहा, बिहार में कोई डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि एक ही इंजन है… सब कुछ दिल्ली से नियंत्रित किया जाता है।