बिहार में बंपर वोटिंग रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत हुआ मतदान
पहले चरण में मतदाताओं ने रच दिया इतिहास
हिन्द सन्देश टाइम्स
एजेंसी, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। बिहार में पहली बार रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम जारी बयान में कहा कि इससे पहले साल 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। वहीं, लोकसभा चुनावों की बात करें तो भी 1998 में बिहार में सबसे ज्यादा 64.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कि इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने कहा कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस मौके पर मौजूद एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि चुनाव के दौरान 1415 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।
बता दें कि पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सारण, भोजपुर समेत 18 जिलों के 121 सीटों पर मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन
छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ
1415 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया
पदाधिकारी ने कहा कि पहले चरण में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। चुनाव आयोग को इस बार पहले चरण में केवल 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट बदलने पड़े, जबकि 2020 के विधानसभा चुनावों में 1.87 प्रतिशत ईवीएम
कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार
उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग खत्म होने तक आयोग को कुल 143 शिकायतें मिलीं। इन सभी का समय पर निपटारा कर दिया गया। इसके अलावा, फोन पर सीधे मिली सभी शिकायतों का भी तुरंत समाधान किया गया। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 56, फतुहा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 165 और 166, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में मतदान केंद्र संख्या 1, 2 और 5 सहित कुछ अन्य बूथों पर भी मतदान बहिष्कार सूचना मिली।