भाजपा ने इंस्टाग्राम का नशा तो दिया पर रोजगार नहीं दे पाई रील्स बनाने से पैसा जेब में नहीं आएगा राहुल गांधी

Blog

भाजपा ने इंस्टाग्राम का नशा तो दिया पर रोजगार नहीं दे पाई

रील्स बनाने से पैसा जेब में नहीं आएगा राहुल गांधी

हिन्द सन्देश टाइम्स

बांका। बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के कठैल मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा-जदयू सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी

भाजपा और जदयू पर राहुल गांधी ने जमकर बोला हमला

के आगमन पर मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और बुके से गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं, हमने डेटा सस्ता कर दिया ताकि बिहार के लोग रील्स बना सकें,

लेकिन क्या रील्स बनाने से जेब में पैसा आ जाएगा? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के युवाओं को इंस्टाग्राम और फेसबुक का नशा तो दिया, पर रोजगार नहीं। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोट चोरी के जरिए सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।

हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलाएंगे

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही है। भाजपा नफरत फैलाती है, लेकिन हम नफरत की बाजार में मोहब्बत का फूल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करने की साजिश में लगी है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार ज्ञान और शिक्षा की भूमि रहा है, लेकिन आज उसकी पहचान खो रही है। महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण किया जाएगा, ताकि बिहार फिर से शिक्षा का केंद्र बन सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं, पर परीक्षा के समय पेपर लीक हो जाने से उनका भविष्य प्रभावित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *