लालू परिवार में घमासान जारी: रोहिणी के वीडियो से बढ़ा सियासी तापमान किडनी देने की बात आई तो भाग गया बेटा : रोहिणी

कुशीनगर

लालू परिवार में घमासान जारी: रोहिणी के वीडियो से बढ़ा सियासी तापमान

किडनी देने की बात आई तो भाग गया बेटा : रोहिणी

हिन्द सन्देश टाइम्स

लालू प्रसाद यादव के प्रति झूठी हमदर्दी जताना बंद करें लोग

पटना। बिहार विधानमसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां पार्टी विधानसभा चुनाव में करारी हार से जूझ रही है तो वहीं दूसरी ओर लालू परिवार के अंदर कलह मचा हुआ है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ लिया है और राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया है। वहीं मंगलवार यानी 18 नवंबर को एक बार फिर रोहिणी आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए वीडियो में रोहिणी आचार्य ने, बिहार के एक पत्रकार से फोन पर कहा कि जब किडनी देने की बात आई तो बेटा भाग गया।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम

सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो किया पोस्ट

सांसें गिन रहे उन लाखों-करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, को अपनी किडनी

देने के लिए आगे आना चाहिए और लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए। पिता को किडनी देने वाली शादी-शुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटा कर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें।

तेजस्वी पर भी साधा निशाना

रोहिणी ने आगे कहा कि जरूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वो करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं, फिर हरियाणवी महापुरुष करे, चाटुकार पत्रकार करें और हरियाणवी के भक्त ट्रोलर्स करें जो मुझे गाली देते नहीं थकते .. एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वो किडनी देने पर उपदेश देते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद रोहिणी आचार्य ने लालू परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति से भी संन्यास ले लिया है। उन्होंने भाई तेजस्वी पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *